नाशिक : एनजीएन न्यूज नेटवर्क
आद्य गौड़ महिला सेवा संस्था के तत्वावधान में भगवान श्री बालाजी का भव्य छप्पन भोग एवं अन्नकूट महोत्सव भक्ती, श्रद्धा और उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को रंगीन फूलों, दीपों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा.
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगल कलश स्थापना से हुई. इसके पश्चात संस्था की महिलाओं द्वारा भजन-संकीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिस से वातावरण में भक्ति रस छा गया. पश्चात आरती के साथ बालाजी के जयकारों की गुंज से कार्यक्रम में प्रसन्नता दौडी. भगवान श्री बालाजी को छप्पन प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए. जिनमें विविध मिठाइयाँ, फल, सूखे मेवे एवं स्वादिष्ट मिठाईयां शामिल थी.
संस्था की अध्यक्षा सौ कविता शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का सुचारु संचालन सौ पुनम शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी ने मिलकर बहुत सुन्दर किया. अन्नकूट महोत्सव में सैकड़ों समाज बांधवोने भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया.
इस समारोह में छ. संभाजी नगर आद्य गौड संस्था के श्री सी एम शर्माजी एवं अन्य पदाधिकारी विशेष अतिथी के रूप में उपस्थित थे. नाशिक आद्य गौड संस्था के श्री शामसुंदर जी जोशी ने विशेष अतिथी के रुप में कंपनी उपस्थिती दर्जा की. उनका आद्य गौड महिला सेवा संस्था द्वारा स्वागत सत्कार किया गया. श्री शर्माजी ने समाज की एकता के लिये कार्य करने का आवाहन अपने उद्बोधन में बडी जोर से किया.
स्थल: अवधूत मठ नाशिक
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की सभी पदाधिकारी बहनों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा. सौं.ममता गौड, सौं. भारती गौड, सौं.मनिषा गौड, नितू गौड और अन्य सभी सदसयों का भी साथ मिला.
इस प्रोग्राम को CA. चंद्रशेखरजीं शर्मा लक्समिकांतजीं शर्मा सुनील सुरूलिया शामसुंदरजी जोशी ओमप्रकाशजी गौड ओमप्रकाशजी शर्मा भरतजी शर्मा मनोजजी शर्मा अन्य सदस्य का मार्गदर्शन मिला
यह आयोजन न केवल भक्ति भोजन का उत्सव था बल्कि समाज में संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है.
Comments are closed.